International Women Day– आज 8 मार्च है इस दिन को प्रति वर्ष महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है आइए हम आपको बताते है इसके इतिहास से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में।
महिला दिवस की शुरुआत कब हुई?
महिला दिवस की शुरुआत साल 1909 में अमेरिका में हुई थी। साल 1908 में जो मजदूर आंदोलन हुआ था उसमे काफी महिलाओं ने भाग लिया था और अपने आधिकारों के लिए आवाज़ उठाई थी जिसमे मतदान देने का अधिकार और अपना वेतन बढ़ाने और काम के घंटों को कम करने की मांग ज़ोर शोर से की जा रही थी इसी को देखते हुए बहा की शोशलिस्ट पार्टी ने साल 1909 से महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया, और 28 फरवरी 1909 को पहली बार महिला दिवस के रूप में मनाया गया।
पहली बार 8 मार्च को महिला दिवस जर्मनी के द्वारा मनाया गया फिर साल 1977 में सयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में चिन्न्हित किया।
Also read-Latest News
महिला दिवस का महत्व क्या है?
महिला दिवस महिलाओं के उपलब्धियों के उपलक्ष में मनाया जाता है, यह दिन लैंगिक असमानता को दर्शाता है और महिलाओं को समाज में समान अधिकार देने की बात याद दिलाता है।
साल 2023 महिला दिवस की थीम क्या है?
साल 2023 में इंटरनेशनल वुमेन डे की थीम लेंगिक समानता को रखा गया है इसका मतलब महिलाओं को समान अधिकार व सम्मान देने से है और महिलाओं के द्वारा किए कार्यों को याद करना और समाज में उन्हे समान अधिकार और सम्मान देने की याद दिलाता है।